महासमुंद : गोपाल लहरिया
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने पटवारीयों के धरना स्थल पहुंचकर पटवारीयों द्वारा जारी 32 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया,धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पटवारीयों द्वारा जटिल परिस्थितियों में भी संयम से कार्य किया जाता रहा है,मोर भुइयां साफ्टवेयर में जटिल त्रुटियों के चलते आन लाइन त्रुटियां हो रही है जिसके चलते गांव-गांव में असंतोष की स्थिति है और उस स्थिति में भी पटवारियों को वर्षों से कार्य करना पड़ा,लेकिन अब स्थिति अनियंत्रित होने लगी है जिस कारण पटवारीयों को अपनी मांगों को लेकर धरना में बैठना पड़ा है।
ठाकुर ने आगे कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा बिना जांच के पटवारियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जाना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है और पटवारीयों की हड़ताल से किसान,विद्यार्थी,आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और पटवारियों की मांगे जायज है,शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक इस गंभीर विषय में ध्यान न देना दुर्भाग्यजनक है और शासन-प्रशासन द्वारा त्वरित पटवारियों की जायज मांग को पूर्ण करनी चाहिए।
समर्थन के दौरान शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे,युवासेना जिलाध्यक्ष नीरज साहू,हरि चतुर्वेदी, बादल बंजारे,दुर्गेश गुप्ता,धीरज सिन्हा,हेमन्त साहू ,आदि शिव सैनिक भी उपस्थित थे।
ठाकुर द्वारा ठेकेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष होने के नाते भी ठेकेदार यूनियन की ओर से पटवारियों के हड़ताल का समर्थन किया गया।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।