February 5, 2026

छ.ग.फिल्म हण्डा को देखकर निकले लोगों ने कहा हास्यप्रद से ओत प्रोत है यह फ़िल्म

खबर शेयर करें

दुर्ग/भिलाई

इस फिल्म की कहानी में कॉमेडी का तड़का सबको पसंद आया होगा क्योंकि इस फिल्म में पुराने जमाने की हण्डा की कहानी को फिल्म हण्डा के रूप में जीवंत करने के लिए छत्तीसगढ़ के मषहूर निर्माता मोहित साहू की इस प्रस्तुति को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है,जहां भैरा कका के साथ ही साथ फूफू की जोड़ी भी कमाल का है, फूफू के रोल में अनिल सिन्हा दो किरदारों के साथ नए अंदाज में नजर आये और अन्य कलाकारों में छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा का निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश,अभिनेत्री अमृता कुशवाहा,अनिल सिन्हा,नीरज उईके,विनायक जीतू दुलरवा,धर्मेन्द्र साहू,मोहित जोशी,पप्पू चंद्राकर, निरज ऊईके,विनायक अग्रवाल,धर्मेन्द्र साहू,अमित गोस्वामी,लतीश भांगे, रूद्रा राजपूत,मेोहित जोशी,हेमलाल कौशल,राजेश पांड्या मुख्य किरदार में नजर आये है l
फिल्म का डीओपी रजत सिंह राजपूत,एडिटर गौरांग त्रिवेदी,उमेश ध्रुव,म्यूजिक डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो का है।
स्वर दिया हैं सुनील सोनी व अनुपमा मिश्रा ने,कोरियोग्राफर चन्दन दीप, डान्स कामदेव डान्स ग्रुप का है और वहीं फिल्म के वितरक मां फिल्मस के तरण सोनी हैं।
प्रदेश के 69 सिनेमाघरों में पहले ही दिन उमड़ते भीड़ को देखते हुए लगता है मानो सचमुच में कोई हण्डा तिहार है जिसे मनाने चित्रमंदिर में लोग एकत्रित हो रहे हैं।
इस फिल्म को देखकर निकले लोगों ने कहा फिल्म हंडा को दर्शकों क्रिटिक प्रशांत कुमार क्षीरसागर विचार साझा करते हुए बताया और उसने कहा यह फिल्म हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरपूर पैसा वसूल कॉमेडी फ़िल्म है।
फिल्म की कहानी में कॉमेडी का तड़का सबको पसंद आया होगा चाहे पुराने जमाने की हण्डा की कहानी को फिल्म हण्डा के रूप जीवंत करने के लिए छत्तीसगढ़ के मषहूर निर्माता मोहित साहू की इस प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है।
इस फिल्म के गाने में गोरी ओ गोरी ओ पर जमकर नाचे दर्शक इस फिल्म पर 4 गाने है जिनमें पहला गाना अनिल सिन्हा और अमृता कुशवाहा के बीच था और यह गाना बजते ही दर्शक अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सकें,वहीं अनिल सिन्हा और अमलेश नागेश के गोरी ओ गोरी ओ पर जमकर नाचे दर्शक,इस दौरान अभिनेत्री अमृता कुशवाहा सिने प्रेमियों के बीच टॉकीज के अंदर झूम रही थी।
पहला शो समाप्त होने के बाद सभी कलाकार चंद्र मौर्य टॉकीज पहुंचे हुए थे और लोगों से फिल्म के बारे में बयां किया और इस दौरान दर्शकों ने भैरा कका से मिलने के लिए उत्साहित हुए l
उन्होंने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और पूछा कि फिलिम ह कइसे लगीस,कोनो कमी तो नाइ रहगिस।
इस पर दर्शकों ने उन्हें इस छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए l