आवेदनों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सोमवार को जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध निर्माण, राशन कार्ड, संपत्ति बंटवारा, पेंशन, बी1 नकल, आधार कार्ड संशोधन, मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारी को निर्देश दिए कि आवेदनों का निराकरण कर मुझे सूचित करें। इसके पश्चात् कलेक्टर ने हितग्राहियों की फरियाद को ध्यान से सुनते हुए विस्तार से कारण पूछा एवं कार्यवाही के आश्वासन दिए।

More Stories
सारंगढ जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक
जिले के प्रमुख स्कूलों में “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन
छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले