सरायपाली : गोपाल लहरिया
सराईपाली ग्राम कुटेला में लगभग पंद्रह दिन पूर्व गाँव के ही तालाब से गाँव के ही मुकेश दास नामक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ,पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को शौंप दिया गया,घटना के उपरांत ही गाँव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है,दबी ज़बान से लोग गाँव के ही कुछ लोगो का नाम ले रहे एवं पुलीस वालो के जाँच पर सवाल उठा रहे है l
घटना स्थल पर उपस्थित कई लोगो ने फ़ोटो वीडियो भी बनाया हुआ है जिसमे स्पष्ट मृत व्यक्ति के कान से खून निकलते दिख रहा है फ़ोटो वीडियो देख कर गाँव वाले कुछ और ही कह रहे है अब घटना के एक माह बाद भी प्राथमिकी दर्ज कराने जवान बेटे की बूढ़ी माँ थाने के चक्कर काट रही है l
बूढ़ी माँ का कहना है वह पढ़ी-लिखी नहीं है अब न्याय के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है मृत व्यक्ति की माँ ने संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल से संपर्क किया तब अग्रवाल ने महिला को आश्वासन दिलाया है आख़री स्थिति तक न्याय के लिए संगम सेवा समिति एवं सभी सदस्य महिला के साथ है l

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन