February 5, 2026

केड़ार, बरमकेला और पुजेरीपाली में 20 जुलाई को होगा राजस्व शिविर

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 जुलाई 2024/ सारंगढ़ राजस्व अनुविभाग के केड़ार, बरमकेला और पुजेरीपाली में 20 जुलाई को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत केडार के शिविर में गंजाईभौना, चंदली, ठेंगाकोट, भकुर्रा, भड़िसार, खर्री छोटे, बेलपाली, बोईरमाल, बोरिद, सराईपाली, सोड़का, जामपाली, टेढीनाला, तेंदूढार, सहसपानी, खोखसीपाली, पुटिया, सोढरडीह, लीमगांव, होलधरपाली, देवगांव, पठारीपाली, सुवरगुढा, पहंदा और घानापीपर के ग्रामीण शामिल होंगे।
बरमकेला के शिविर में बरमकेला तहसील के ग्राम चांटीपाली, कंचनपुर ब, झाबड़, पठियापली, संडा, लोधिया, खपरापाली, देवगांव, नाचनपाली, बरमकेला, खरवानी, चनामुड़ा के ग्रामीण तथा सरिया तहसील के ग्राम पुजेरीपाली के शिविर में कण्डोला, रतनपुर(विरान), छेवारीपाली, बिलाईगढ़-स, कान्दूरपाली, पुजेरीपाली
के ग्रामीण अपने राजस्व कार्य करा सकते हैं।

नागरिक और किसान राजस्व शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, एसडीएम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही कोटवार शिविर के दिन की सूचना मुनादी के माध्यम से गांवों में देंगे। राजस्व कार्यों जैसे बी-1 नकल, खसरा, फौती नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, प्राकृतिक आपदा आदि के सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मैदानी कार्य जिसमें संबंधित किसान के खेतों में जाकर नाप-जोख करना होगा उनको छोड़कर अन्य सभी कार्य जैसे खसरा शुद्धिकरण, आय, जाति, निवास, केसीसी फार्म, डिजिटल सिग्नेचर आदि कार्य में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार से संबंधित सभी कार्य शिविर में ही संपन्न होगा।