सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का तृतीत सत्र सोमवार 22 जुलाई 2024 से शुक्रवार 26 जुलाई 2024 तक आहूत किया गया है। इस अवधि में प्राप्त होने वाले तारांकित, अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प आदि तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार और जानकारी निर्धारित समय अवधि में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विभागों में पदस्थ या कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया गया है कि इस विधानसभा सत्र के दौरान वे सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहेंगे और मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न