बिलाईगढ़ – दुम्हानी बेलटिकरी नाला के निकट वाहन की ठोकर से लहू लुहान लावारिस घायल गाय का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इलाज करावा कर मानवता का परिचय दिया।

भाजपा नेता सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला आईटी सेल संयोजक एवं भाजपा मिडिया प्रभारी ने बताया कि गाय की गंभीर स्थिति को देखकर उसे पशुपालन विभाग के मवेशी चिकित्सक डॉ रविंद्र कुर्रे से बात कर पशु चिकित्सक टीम द्वारा इलाज कराया गया। गाय का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था।
भाजपा नेता सतीश रात्रे ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से लहू लुहान लावारिस गाय माता का सेवा कार्य जारी हैं एवं आगे भी जारी रहेगा। अगर ऐसे पशु जो लावारिस हैं उनके देखभाल के लिए भाजपा परिवार सदैव तत्पर एवं सजग हैं।
वही पशु चिकित्सक डॉ. रविंद्र कुर्रे ने कहा है कि अगर कोई लावारिश गाय ऐसी स्थिति में मिले तो फौरन पशु विभाग को सूचित करें ताकि हम अपनी गौ चिकित्सा के माध्यम से उनका सही समय पर सही उपचार करवा सकें।
सेवा कार्य के तत्वधान रहित साथ में भाजपा मंडल महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सुल्तान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेशी राकेश, पशु चिकित्सा बिलाईगढ़ ड्रेसर जागेश्वर सिदार, साईं मेडिकल बेलटिकरी दुष्यंत साहू, परमेश्वर जायसवाल, शेखर सोनवानी, गौरीशंकर लहरे, राजू बंजारे उपस्थित रहे ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश