सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधान सभा के अंतर्गत ग्राम केसराटाल में आयोजित डोंगर रथ यात्रा में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुई,कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चातुरी नंद ने भगवान जगन्नाथ की छायाचित्र में पूजा अर्चना की एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और भालू डोंगर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हम शासन प्रशासन से मांग करेंगे।
विधायक नंद ने सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपये की राशि देने की बड़ी घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भालू डोंगर पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रभान नायक,उपाध्यक्ष अर्जुन प्रधान,सचिव आत्माराम चौधरी,कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, जगबंधु साहू,मोहन लाल भोई,निर्मल बढ़ई,डॉ.सुरेश तांडी,सौमित्री बढ़ई, प्रदीप साहू,कैलाश साहू,शंभू साहू, मोहन साहू,नित्यानंद बारिक,वीरेंद्र बारीक,प्रकाश साहू,रशिक सेठ, श्रीराम प्रधान,लक्ष्मण मांझी,कृष्णा पटेल,दिलकिशोर प्रधान,लिंगराज साहू,महेंद्र भोई,दुष्यंत साहू,जयंत यादव,प्रियांशु चौहान सहित समिति के सदस्य और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन