February 5, 2026

विकासखंड स्तरीय ईएलटीआई स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण का आयोजन

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

ईएलटीआई स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण कार्यक्रम अंर्तगत प्रथम चरण के चतुर्थ दिवस में प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय हाईस्कूल भवन झिलमिला(सरायपाली)का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
डीएमसी(समग्र शिक्षा)कमल नारायण चंद्राकर,एपीसी संपा बोस,प्राचार्य गीता तिवारी,बीआरसीसी सरायपाली सतीश स्वरुप पटेल द्वारा स्पोकन इंग्लिश शिक्षक – प्रशिक्षण सेंटर का औचक निरीक्षण किया जहां टीचरों की भरपूर उपस्थिति,सक्रियता,ग्रुप एक्टिविटी देख काफ़ी गदगद हुए एवं प्रशिक्षणार्थीयों का आवश्यक मार्गदर्शन किया ।
डीएमसी(समग्र शिक्षा)कमल नारायण चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एक प्रभावी प्रशिक्षण है जो बहुभाषिता हेतु काफ़ी कारगर साबित होगा और बच्चों के साथ इंटरेक्शन कर खेल-खेल में सीखने को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देते हुए टीचर्स को प्रेरित किया।
एपीसी संपा बोस ने स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व पर प्रकाश डालते हुए टीचरों की शत् प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य बताया तथा आवश्यक मार्गदर्शन किया।
बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल ने प्रशिक्षण के संबंध में प्रतिवेदन वाचन किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
तृतीय दिवस बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण में अंग्रेज़ी भाषा के प्रति झिझक दूर करते हुए आत्म विश्वास के साथ भाषाई क्षमता विकास पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में फाइंडिंग ट्विंस,रोल प्ले, नॉन स्टॉप आइस ब्रेकिंग एक्टिविटी, पिक एंड स्पीक,मॉक पंचायत,कन्वर्सेशन ऑन गिवन सिचुएशन,प्रेजेंटिंग एडवरटाइजमेंट,स्टोरी ऑफ माई लाईफ,फाइंडिंग डिफेरेंटेशन,गेसिंग गेम आदि गतिविधियां कराई गई और
साथ ही साथ टीचर्स की भागीदारी बढ़ाने मॉड्यूल अनुसार विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है जिससे टीचर्स लाभान्वित हो रहे हैं।
बतौर डीआरजी / प्रशिक्षक सुब्रत प्रधान,यशवन्त कुमार चौधरी,शैलेन्द्र कुमार नायक,संजय कुमार नाग सेवा दे रहे हैं।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका/योगदान प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी सीएसी कोमलप्रताप चौधरी,व्यवस्था प्रभारी राजेश पटेल एवं हाईस्कूल झिलमिला एवं बीआरसीसी स्टॉफ का भी सहयोग प्राप्त हुआ।