February 5, 2026

राशनकार्डधारियों के लिए विशेष सूचना

खबर शेयर करें

नवनीकरण की अवधि बढ़ाई गई

सारंगढ़। प्रदेश के राशन कार्ड हितग्राहीयो के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचनालय ने विशेष आदेश जारी किया जिसमे विगत कुछ महीने से राशनकार्ड नवनीकरण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है जिसकी समय अवधि 30 /06/2024 तक अंतिम समय अवधि था जिसमे विभाग ने वृद्धि करते हुए आगामी 15/08/2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है जिस किसी राशनकार्ड धारियों का राशन कार्ड नवीनीकरण नही हुआ होगा अब उनके लिए अगस्त महीने तक का समय दिया गया है हितग्राही किसी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी न करते हुए समय सीमा के साथ नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी नही तो आगामी दिनों में राशन कार्ड को लेकर उन्हे परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है