February 5, 2026

मैनपुर ब्लाक मुचबहाल हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य ने डकारा साईकल स्टैंड का राशि , फीस लेता है पर देता नहीं रशीद छात्र से लेकर पालक ने लगाया गंभीर आरोप*

खबर शेयर करें

साय सरकार में सांय सांय कब होगा प्राचार्य पर कार्यवाही

(ओमप्रकाश )

मैनपुर: गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक के शासकीय स्कूल मुचबहाल में बच्चों से फीस के नाम पर बेखौफ चल रहा हैंअवैध वसूली। अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल कर बिना रशीद के प्राचार्य ही कर रहा है नियम विरुध काम।पूर्व से चल रहे सरकारी यूनिफॉर्म को बदल कर बच्चों को नए रंग के यूनिफार्म खरीदने के लिए बच्चों को किया जा रहा है विवश। ऐसे स्कूलों पर जिला प्रशासन की नजर तब पड़ती है जब मिडीयाकर्मी खबर के माध्यम से सोये हुए अधिकारीयों को खबर छींट कर उठाती है। ज्ञात हो कि मुचबहाल स्कूल में 10वी क्लास के छात्रों से 1500 और 12वी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से 1600 रुपए फीस ली जा रही है जिसका छात्र छात्राओ के पास ना रशीद है और ना ही कोई एवीडेंश,इस तरह के कृत करने ना तो उच्च कार्यालय से आदेश हैं न तो इसकी कोई जानकारी दी गईं हैं। मिडिया प्रतिनिधियों को देख स्कूल के प्राचार्य टंडन हुए रफूचक्कर ।वहीं मुचबहाल संकुल दौरे में पहुंचे मैनपुर बीईओ मिश्रा से इस मामले में सवाल पूछे जाने पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सारस्वत को दी गई तो उन्होंने जांच टीम गठित कर कार्यवाही की बात कही है।

पूर्व प्रिंसिपल ने दिए चार्ज में रूपए का नहीं बना साइकल स्टैंड:– तात्कालिक प्रिंसिपल खलको द्वारा वर्तमान प्राचार्य को चार्ज देते समय लगभग 35 से 40 हजार रुपए दिया गया था। जिसका बच्चों के लिए साइकल स्टैंड बनना था,जो अब तक बन नहीं पाया हैं,उक्त राशि को किस कार्य में खर्च किया गया हैं उसकी जानकारी भी शाला प्रबंधन समिति को नहीं है। जिसकी पुष्टि पूर्व में शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्वारा की गई हैं।