अंशकालीन अध्यापक हेतु सेजेस सारंगढ़ में 31 जुलाई को होगा साक्षात्कार
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2024/जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा सारबिला कैरियर अकादमी निःशुल्क कोचिंग विगत वर्ष से संचालित है, जिसमें सीजी पीएससी, बैंकिंग, एसएससी, व्यापमं सहित नीट, जेईई, एआईईईई, पीईटी सहित समस्त प्रतियोगी परीक्षा के अध्यापन व्यवस्था हेतु अंशकालीन अध्यापकों के चयन हेतु अनुभवी इच्छुक व्यक्तियों से 30 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खेलभांठा सारंगढ़ में आवेदन आमंत्रित है। आवेदक साक्षात्कार हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) सारंगढ़ में 31 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हों। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

More Stories
नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला
नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी में पूर्व निर्दलीय पार्षद सम्मेलाल कुर्रे, निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ठोक सकते हैं ताल