बरमकेला। ब्लॉक मुख्यालय से देवगांव,अमेरी,पेंवरा,कोसमडीह सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली संडा-देवगांव मार्ग जो गिट्टी सड़क था और जगह -जगह गड्ढे और उखड़कर खराब भी हो गया था,उक्त मार्ग में भारी आवाजाही एवं जनसुविधा को देखते हुए डामरीकरण करने की लंबे से मांग हो रही थी मगर इस मांग पर कोई गम्भीरता से ध्यान नहीं दे रहे थे।जिसके कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग का डामरीकरण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी।तब इस सम्बन्ध में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति सदस्य मोहन नायक ने छतीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को अवगत कराया।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने उक्त मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया था और उन्होंने इसे बजट में लेकर इस क्षेत्र की जनता के हित में स्वीकृति प्रदान कर बड़ी सौगात दी है।जिसके लिए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को इन गांवों के लोगों ने आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन नायक जो इस क्षेत्र के जनपद सदस्य भी रहे हैं उनके प्रयासों से ही पूर्व में इस मार्ग को डब्ल्यूबीएम और मुरमीकरण किया गया था और वे इसे डामरीकरण कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे,जब यह काम वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान कर दिया है।जिसके लिए पूरे अंचल की जनता वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की सराहना कर रहे हैं।अंचल वासियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए मोहन नायक ने श्री चौधरी का आभार जताया।उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौधरी के कुशल नेतृत्व का लाभ आने वाले समय में तेजी से सार्वजनिक विकास कार्यों में देखने को मिलेगा।जो काम वर्षो से नहीं हो रहा था वह काम अब हो सकेगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न