सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2024/ जिले में 26 जुलाई शुक्रवार को आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान, श्रम और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पंजीयन शिविर जिला स्तर पर गांव बोरिदा और नवापारा में होगा। सारंगढ़ क्षेत्र के बटाउपाली, मल्दा,बरदुला, अमलीपाली अ, बुदेली, सारंगढ़ के वार्ड 01 में और बरमकेला क्षेत्र के बड़े नवापारा, खैरगढ़ी, डूमरसिंहा, कनकीडीपा, खरवानी वार्ड 5, साल्हेओना, डोंगरीपाली, गौरडीह, रिसोरा, संडा, पोरथ में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम बांसउरकुली, जामनार, करियाटार, मौहाडीह, बिलासपुर, परसाडीह, किसदा, मलुहा, गिरसा और अमोदी में शिविर आयोजित होगा। इन सभी कार्यों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान हितग्राहियों से किया जाएगा।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक