सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जुलाई 2024/ जिले में 27 जुलाई शनिवार को आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान, श्रम और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पंजीयन शिविर जिला स्तर पर गांव गायदरहा और नवापारा में होगा। सारंगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कलमी, पासीद, जसरा, बोइरडीह, परसकोल, सारंगढ़ के वार्ड 11 में और बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बड़े नवापारा, खैरगढ़ी, डूमरसिंहा, संडा, खरवानी वार्ड 5, साल्हेओना, डोंगरीपाली, गौरडीह, रिसोरा, संडा, पोरथ में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम बांसउरकुली, जामनार, टुंडरी, कोरकोटी, मुड़पार, परसाडीह, धोबनी, मलुहा, जमगहन और अमोदी में शिविर आयोजित होगा। इन सभी कार्यों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान हितग्राहियों से किया जाएगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न