February 5, 2026

सर्व आदिवासी समाज जिला कार्यकारणी द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतू आवश्यक बैठक रखी गई

खबर शेयर करें

बागबाहरा : गोपाल लहरिया

इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रकृति शक्ति बड़ादेव की महाआरती और जयकारा के साथ बैठक शुभारंभ की गई,
बैठक के दौरान आये हुए सभी अतिथीयों का हल्दी चावल से टीका लगा कर स्वागत किया गया l
बैठक में चर्चा परिचर्चा के दौरान 9 अगस्त को विश्व आदिवासी बागबाहरा में सर्व सम्मति से मनाने का निर्णय लिया गया और इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा की शिक्षा तथा जाति प्रमाण में होने वाली समस्या व समाज की अन्य समस्यों का समाधान आप सभी के सहयोग से जरूर पुरा होगा।
समाज के समक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला सचिव ने बताया की हम सब मिलकर चलें तो समाज निश्चित ही आगे बढेगा।
इस बैठक में समाज में युवाओं को जोड़ने तथा अपने अपने क्षेत्र में शिक्षा व स्वरोगार के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना होगा,इस बैठक में जिला पदाधिकारीयों पुनः नवनिवार्चन हुआ,जिसमें जिले के पदाधिकारीयों समाज के प्रति बेहतर कार्यशैली को देखते हुए पुनः पूर्व पद सभी की सहमति से तीन साल के चुना गया ।जिसमें भीखम ठाकुर पुनः जिलाध्यक्ष बने उपाध्यक्ष शुभसिंग जगत,जिलासचिव एस पी ध्रुव,बने l सर्व आदिवासी समाज के सभी लोगों को हल्दी चावल का टिका लगाकर नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी गई l
इस बैठक में सरायपाली से उपाध्यक्ष क्षेत्रो सिदार,नरेश पोर्ते अध्यक्ष युवा प्रभाग गोंड समाज,विजय विशाल संवरा प्रदेश कार्यकारिणी,तुलाराम ठाकुर उपाध्यक्ष,एतवारू अध्यक्ष उंराव समाज,हेमसागर अध्यक्ष विंझवार समाज युवाप्रभाग,कौशल नेताम भुजिया समाज,मोतीलाल अध्यक्ष कमार समाज,जागेश्वर पोडेटी अध्यक्ष ध्रुव गोंड खल्लारी राज,बसंता ठाकुर केन्द्रीय अध्यक्ष 18 गढ़ गोंड महासभा व जिला पंचायत सदस्य बागबाहरा,यशवंत ठाकुर अध्यक्ष खल्लारी राज गोंड समाज,ईश्वर प्रसाद संचालक खडीया समाज,कौशल कुमार खैरवार अध्यक्ष कोड़ाकु समाज,ओंकार सिंह ठाकुर अध्यक्ष गोंड समाज द्वारतरा,रामबती ठाकुर महिला प्रभाग गोंड समाज,दीपक जगत जिलाध्यक्ष छग गोंडवाना संघ,पुरन सबर,मोहसिन ठाकुर,देवनारायण ठाकुर,संतोष कुमार खडीया,रूपेन्द्र मरई,उदय भानु सिंह,अजय ध्रुव(मीडीया प्रभारी),मुरली मरकाम,राजकुमार मरकाम,निलाम्बर नागेश,मोहर सिंह ठाकुर,केशव कुमार ठाकुर,बलीराम ठाकुर,लेखराम बरिहा,उत्तर कुमार बरिहा,कार्तिक बिंझवार,टोपेश मंडावी,विष्णु मांझी,अंजोर सिंह ध्रुव,चमरूधर जगत,बलराम ध्रुव,चन्द्रशेखर ध्रुव तथा इस आयोजन में जिला के सभी ब्लाक के पदाधिकारीयों तथा सभी आदिवासी समाज के प्रमुख लोग बैठक उपस्थित थे l