महासमुंद : गोपाल लहरिया
सतनामी समाज के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में जो की समाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ 16/08/24 से गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ हो कर के पूरे छत्तीसगढ़ में घूमते हुए आज दिनांक 22/08/2024 को सामाजिक न्याय यात्रा महासमुंद पहुंचा l
जहां बाबा साहेब डॉ.आंबेडकर मूर्ती के पास से न्याय यात्रा प्रारंभ होकर जिला कलेक्टर ऑफिस महासमुंद पहुंच कर जिला कलेक्टर को माननीय राष्ट्रपति के नाम बलौदाबाजार आग जनी की घटना में निर्दोष लोगो को पुलिस द्वारा पकड़े गए हैं उनकी रिहाई के लिए ज्ञापन दिया गया है l
इस न्याय यात्रा में भीम आर्मी एवं भीम रेजिमेंट के पदाधिकारी सामिल थे जिसमें भीम आर्मी जिला प्रभारी आकाश डोंगरे,भीम आर्मी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुशील बघेल,भीम रेजिमेंट ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बंजारे,भीम रेजिमेंट निराला,भीम आर्मी स्टूडेंट अध्यक्ष विकास जांगड़े,जिला महासचिव द्वारका कुर्रे,जिला महासचिव डोमार सिंह बंजारे,सुभम मंडाने,सोनी,भागवत कोसरीया,विकास कुर्रे,गणेश मीरी,तोषण,सोहन लाल जांगड़े,उत्तम जांगड़े,टेमचन सोनवानी,विजय कुर्रे और अधिक सख्या में भीम आर्मी एवं भीम रेजिमेंट महासमुंद के सदस्य न्याय यात्रा में सामिल थे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न