November 26, 2026

आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप,,,बर्तन धोते वीडियो वाइरल

खबर शेयर करें

नागिन भाटा सुमेधा वार्ड क्रमांक 55, जिला कोरबा का मामला

कोरबा। बच्चों को शिक्षा, पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों से बर्तन धुलवाए जाने का मामला सामने आया है। नागिन भाटा सुमेधा, वार्ड क्रमांक 55, जिला कोरबा में सामने आई इस घटना ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने और पोषण प्राप्त करने आने वाले छोटे बच्चों से बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। आरोप है कि केंद्र की कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा बच्चों से इस प्रकार का काम कराया जा रहा है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शुरुआती शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संचालित किए जाते हैं।

बच्चों के माता-पिता ने जताई नाराजगी

वार्ड के लोगों और बच्चों के माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य की उम्मीद लेकर आंगनबाड़ी केंद्र भेजते हैं। लेकिन यदि वहां बच्चों से पढ़ाई और खेलकूद के बजाय बर्तन धुलवाने जैसे काम कराए जा रहे जबकि जिम्मेदारी सहायिका और कार्यकर्त्ता को इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी चाहिए

अभिभावकों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की पहली सीढ़ी है। ऐसे में केंद्र में बच्चों के साथ जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए, ताकि उनका मानसिक और शैक्षणिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से काम करवाए जाने के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि यदि जांच में कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब सवाल यह है कि बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। क्या संबंधित अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से बर्तन धुलवाए जाने के मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे?:

सम्बंधित आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहाँ की बच्चे बर्तन धो रहे उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं