पिथौरा : गोपाल लहरिया
पिथौरा में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कुमारी कृतिका प्रधान सुपुत्री हेमराज प्रधान(उच्च वर्ग शिक्षक एवं कोच)उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं तनुजा चौहान पिता भानु प्रताप चौहान का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने फुलझर अंचल को गौरवान्वित किया है तथा राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं तथा रामेश्वर यादव एथलेटिक्स में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तथा त्रिदेव नायक लोकनाथ सेठ एवं रौनक मिश्रा का वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विद्यालय के प्राचार्य तारेन्द्र कुमार साहू एवं विद्यालय के शिक्षक संपूर्णानंद साहू,अरुण किशोर दास,विरेन्द्र कुमार दास,ललित कुमार साहू,सुदामा साहू,बिसिकेशन साव,साहेब लाल साव,परात्पर प्रधान,चितरंजन यादव,गायत्री प्रधान,सुनीता मांझी एवं विद्यालय के कर्मचारी सुरेंद्र भोई,चंद्रोजय प्रधान,अखिलेश बारीक,तुषार यदु प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सुभाशीष प्रेषित किए।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद