February 6, 2026

नई उम्मीद संगठन ने एक कदम गांव की ओर थीम में रेडा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

खबर शेयर करें

सारँगढ़ -आज दिनांक 24/08/24 सुबह 10 बजे सरकारी स्कूल परिसर रेड़ा में, नई उम्मीद सामाजिक संगठन की ओर से गांव के प्राथमिक शाला रेड़ा, माध्यमिक शाला रेड़ा, एकलव्य पब्लिक स्कूल रेड़ा, N.D.B.A. स्कूल रेड़ा के बच्चो के बीच डांस प्रतियोगिता रखा गया, साथ ही संगठन की ओर से जरूरत मंद छात्र छात्राओं को कॉपी ,पेन वितरण सामारोह का आयोजन संपन्न हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगडे , और विशिष्ठ अतिथि गणपत जांगडे ( विधायक प्रतिनिधि),शंकर चौहान(जनपद सदस्य सारंगढ़), रमा रोहित महिलाने (जनपद सदस्य सारंगढ़),घनश्याम साहू( सरपंच प्रतिनिधि), प्राथमिक शाला रेड़ा प्राचार्य, माध्यमिक शाला रेड़ा प्राचार्य,एकलव्य पब्लिक स्कूल रेड़ा प्राचार्य,N.D.B.A. स्कूल रेड़ा प्राचार्य, गणेश राम सिदार, रामेश्वर पूरी,विमल यादव,लक्ष्मण पुराईन,उपस्थित हुए जज के रुप में खेलावन निराला, देवनाथ महेश उपस्थित रहे।
प्राथमिक शाला रेड़ा, माध्यमिक शाला रेड़ा, एकलव्य पब्लिक स्कूल रेड़ा, और N.D.B.A. स्कूल रेड़ा के बच्चो द्वारा 20 से 25 शानदार प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। जिसमे शानदार जजमेंट करते हुए प्रथम स्थान गरिमा एंड ग्रुप एकलव्य पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान आराधना एंड ग्रुप N.D.B.A. स्कूल रेड़ा, और तृतीय स्थान साक्षी एंड ग्रुप माध्यमिक शाला रेड़ा प्राप्त किए।
साथ ही सभी स्कूल के 61 जरूरत मंद छात्र छात्राओं कॉपी पेन वितरण किया गया।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगडे ने संबोधित करते हुए नई उम्मीद संगठन को बधाई देते हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किए, और आगे भी इस तरह का कार्यक्रम नई उम्मीद संगठन की ओर से होता रहे जिससे गांव के गरीब बच्चो को पढ़ाई लिखाई करने के लिए मदद मिले और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले।
शंकर चौहान एवं रोहित महिलाने द्वारा बच्चो को पुरुस्कृत करते हुए नई उम्मीद संगठन को बधाई दिए और बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए।
कार्यक्रम का संचालन मोती खुंटे और जितेन्द्र पुराईन के द्वारा किया गया,कार्यक्रम अध्यक्षता लंकेश्वर भारद्वाज (राजू) ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किए मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थितिथि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए साथ ही चारो स्कूल के बच्चो एवं प्राचार्य और स्कूल स्टॉप का भी धन्यवाद ज्ञापित किए साथ ही अध्यक्ष अमित खूंटे और प्रवक्ता मोती खूंटे, परमेश्वर पंकज सचिव, राहुल कुमार कोषाध्यक्ष,जितेंद्र पुराईन मीडिया प्रभारी,महेंद्र भारद्वाज, ओमप्रकाश खूंटे,हेमराज जाटवर,व सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन लिए।