गोपाल लहरिया (महासमुंद जिला ब्यूरोचीफ)
खबर का हुआ असर मार्ग में राहगीरों को आवागमन करने में हो रही परेशानी को लेकर जिसमे क्षेत्र और राहगीरों ने खबर निरीक्षण की टीम को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया था जिस पर समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया अपको बता दे पीडब्ल्यूडी(PWD)मुख्य मार्ग सरायपाली से लगभग 10 किलोमिटर पर कोटेनदरहा के पास पांच दिन पहले से गिरे एक विशाल पीपल का पेड़ अभी भी आधे रास्ते में पड़ा हुआ है,जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पेड़ के कारण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो रहा है,और सड़क का आधा हिस्सा उपयोग के बाहर है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया है,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पेड़ के इस प्रकार गिरे रहने से खासतौर पर रात के समय हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। जिस पर जनहित में खबर निरीक्षण की टीम ने समाचार प्रकाशित किया और आलाधिकारियों तक को अवगत कराया जिसमे अधिकारियो ने भी समाचार और राहगीरों की समस्या को ध्यान में रखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और पेड़ को काट कर उसे हटाया गया और अवरोध मार्ग को सुगम किया गया समस्या का निपटारा होने के बाद आसपास की लोगो ने अपील किया उसे ध्यान में रख कर ठीक किया गया जिसमे जनता ने आलाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा की ऐसे ही अधिकारी तत्काल जन समस्या में स्वतः रुचि ले


More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश