February 6, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म के अन्तर्गत के पी महाविद्यालय /हायर सेकेंडरी स्कूल बँधापाली मे नेत्र दान पखवाड़ा मनाया गया ।

खबर शेयर करें

सारँगढ़-राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि हीनता के बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का एक हिस्सा जो नेत्र दान पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष25अगस्त से 08 सितम्बर तक के बीच । यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाता है । दिनांक 2।09।2024 को यह कार्यक्रम श्री धर्मेश कुमार साहू जी कलेक्टर सारंगढ़ बिलाइगढ़ के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉक्टर एफ आर निराला एवं खंड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़ डॉक्टर आर एल सिदार के कुशल नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म के अंतर्गत के पी महाविद्यालय /हायर सेकेंडरी स्कूल बँधापाली में डॉ प्रभु दयाल खरे नोडल आर बी एस के . डॉ नम्रता मिंज व श्री गीता कुमार मनहर नेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा आंखों की सामान्य बीमारी नेत्र दान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया ! जैसा की हमारे नेत्र दान करने से दो दृष्टिहीन व्यक्ति के जवान में रोशनी आ सकती है!

सामान्यतः 5 से 60 वर्ष की हर व्यक्ति की आंखे दान के उपयुक्त होती है ! ऐसे परिश्थिति जैसे रेबीज टिटनस एडस ब्लड कैंसर आंखों का कैंसर सेप्टीसीमिया हेपेटाइटिस सिफलिस तपेदिक लेप्रोसी सर्पदंश जहर खुरानी जल कर मरने एवम पानी मे दुब कर मरने से मृत्यु होने पर आंखे दान के उपयुक्त नही होते ! नेत्र दान केवल मृत्यु के बाद किया जाता है ! नेत्र दान का लाभ कैसे ले कार्निया ओपेसिटी के मरीज नेत्र विशेषज्ञ से परीक्षण करने से पता चलता है कि नेत्र दान का लाभ मिल सकता है या नही इसके लिए तीन बाते आवश्यक है परीक्षण पंजीयन प्रतीक्षा है!नेत्र दान की प्रक्रिया मृत्यु के छः घंटे के भीतर पूरी हो जानी चाहिए ! नेत्र निकले जाने से चेहरे में किसी प्रकार की विकृति नही आती बल्कि ये नेत्र किसी दृष्टिहीन की आँखों मे रोशनी भरकर मुश्कुरते है!अधिक से अधिक लोगों का आंखों की दान किये जाने हेतु बताया गया !और छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया !इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म के प्रभारी अधिकारी श्री ओम प्रकाश कुर्रे आर एम ए श्री जय प्रकाश पटेल आर एच ओ उप स्वास्थ्य केंद्र मल्दा ब श्रीमती रेखा चौधरी आर एच् ओ माधोपाली नेत्र सहायक अधिकारी श्री दिलेश्वर साहू व के पी महाविद्यालय के संचालक श्री पुरुषोत्तम पटेल जी प्राचार्य श्री संतोष पटेल जी एवं स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। छात्र छात्राओं के बीच मे नेत्र दान पखवडा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें प्रथम कु पुष्पा पटेल द्वितीय कु शीतल पटेल तृतीय खुशबू पटेल स्थान प्रप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र जे साथ कलम देकर पुरष्कृत किया गया।