सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 सितम्बर 2024/ राज्य शासन के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत खोखसीपाली में शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई डी क्रमांक 412003079) संचालन के लिए इच्छुक संस्था जैसे ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन से जुड़े उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 30 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था या महिला अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ में निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न