सारंगढ़ – आज दिनांक 27 सितंबर को भारत माता चौक में भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस विषय में मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के द्वारा बीते दिनों आरक्षण को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया था जिसे लेकर सभी वर्गों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर भाजपा भी जमकर राहुल गांधी का विरोध कर रहे है

और भाजपा ने राहुल गांधी के गैर जिम्मेदाराना बयान बाजी से उन्हें कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा बताया वही भारत के बाहर जाकर ऐसे बयान बाजी से भारत की छवि भी धूमिल हो रही है। उक्त विषय को भारतीय जनता पार्टी ने काफी गंभीरता से लिया है और इस विषय को लेकर पूरे देश में लगातार भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर काफी हमलावर है। इस विषय में आज भारतीय जनता पार्टी ने भारत माता चौक में पहले धरना प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने उद्बोधन जनता के समक्ष रखे, तदोपरांत युवा मोर्चा की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पुलिस वालों के बीच पुतले को लेकर खूब छीना झपटी भी हुई।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती केरा बाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, बेद राम जांगड़े ,अजय गोपाल, हरिनाथ खूंटे, ज्योति पटेल, अमित अग्रवाल, अजेश अग्रवाल,दुर्गा प्रताप सिंह,पुनीत राम चौहान, देवेंद्र रात्रे, चिंता साहू, मनोज जायसवाल, श्रीमती बैजंती लहरे, श्रीमती देवमती लहरे, भूषण चंद्रा, रमेश तिवारी, सोनू छबड़ा ,यश कुमार यादव,शिवम चंद्रा, राजा गुप्ता,अक्षत स्वर्णकार, जीतू जोल्हे, उमेश विश्वकर्मा, आकाश भारद्वाज, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न