नगर पंचायत पवनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,2 अक्टूबर 2024/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पवनी कार्यालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ एवं मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान सफल बनाने हेतु भी शपथ ली गयी। साथ ही साथ आज नगर कार्यालय में श्रम दान कर साफ सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत सीएमओ मजीद खान ने भी हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई में अपना हाथ बटाया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकनाथ साहू, नगर उपध्यक्ष श्यामलाल साहू, डिगेशवर,साहू, नगर पंचायत कर्मचारि, मनोज साहू,वेदप्रकाश विश्वकर्मा, संकराम साहू,सोमदत साहू, पूर्णनाद साहू, हेमंत साहू, संतोष, खिलेशनारायण साहू, रमाशंकर साहू, श्रीमति भगवती साहू, श्रीमति धनमत साहू सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न