बसना : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापुडीह से बिरसिंगपाली सड़क मार्ग जो प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में आता वहां पर दिनांक 05.10.2024 को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्य को शुरू किया गया जिसमे प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना बसना विकास खण्ड के इंजीनियर धनानी का कहना है कि 1अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक हमर सड़क,हमर गांव,साफ सफाई हमर काम के तहत कार्य को प्रारंभ करना है और बाद में आकर ठेकेदार के माध्यम से सड़क के साईड-सोल्डर की कंटीली झाड़ियों का साफ-सफाई,सड़क जो मरम्मत योग्य है उसका मरम्मत का काम किया जाएगा l
कुछ बिरसिंगपली के ग्रामीणों ने इंजीनियर धनानी से पूछा की इस सड़क पर कई जगह पर से डामर उखड़ गए है इसको कैसे करेंगे,इस पर इंजीनियर का कहना है कि ठेकेदार के माध्यम से कार्य को पूरा करवाएंगे अगर ऐसी समस्या दोबारा आएगा तो हमे मीडिया के मध्य से सूचना दे हम कार्य को पूर्ण रूप से करवा देंगे l








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक