सरायपाली : गोपाल लहरिया
महासमुन्द जिला के बसना जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दुर्गापाली का मामला है जहा के सरपंच लक्ष्मीन श्यामसुंदर सारथी एवं सचिव लखपति साहू है जो ग्राम पंचायत कार्यलय में हमेशा अनुपस्थित रहते है और माह में तीन-चार बार ग्राम पंचायत में इनका आना होता है बाकी दिनों में ग्राम पंचायत कार्यलय में ताला जड़ा होता हैl
इधर महत्व पूर्ण योजना के तहत गरीब परिवार जिनका राशन कार्ड बनाना है और जिनकी आयु 60 वर्ष पार कर चुके है वे अपना पेंशन बनवाने के लिए और राशन कार्ड से संबंधित जानकारी,फार्म,हस्ताक्षर करवाने के लिए ग्रामीण भटक रहे है और सरपंच प्रतिनिधि श्यामसुंदर सारथी से सचिव की जानकारी लेने पर उनका कहना है कि वे अभी छुट्टी पर है l
जानकारी के अनुसार विगत एक माह से बिना सचिव के ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन कैसे हो रहा होगा l
उधर पंचायत विभाग का चार बोर में,1 सार्वजनिक शौचालय(दुर्गापाली),2 लंबर सड़क मार्ग तालाब के पास(दुर्गापाली),3 हाई स्कूल तालाब के पास(दुर्गापाली),4 पानी टंकी तालाब के पास(कपूडीह)जिसमें जल का स्रोत है उनमें मोटर पम्प लगा था और उनसे लोगो को पर्याप्त मात्रा में जल की पूर्ति होती थी लेकिन अब की स्थिति में उस चारों बोर से मोटर पम्प गायब है,इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि श्यामसुंदर सारथी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने पर उनका कहना है कि एक मोटर पम्प को रिपेयरिंग के लिए दिया हूं और दूसरा को किसी व्यक्ति को दिया हूं और अन्य दो मोटर के बारे में कुछ जानकारी नही बताए l
इसी तरह ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापुडीह का सभी बोर में लगे मोटर पम्प खराब की स्थिति में बंद पड़ा है l
सरपंच-सचिव को खराब होकर बंद पड़े बोर से मोटर पम्प को निकाल कर सुधार करवाना उचित नहीं समझ रहे है,अगर जल जीवन मिशन से घरों-घर जल की सफलाई नहीं होती तो शायद पूरा गांव को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता l

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक