February 5, 2026

लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचार प्रसार जोरों पर

खबर शेयर करें


  सारंगढ़   रायगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचार प्रसार इन दिनों तेजी से चल रहा है, पुरे लोकसभा में नजर डालें तो आठों विधानसभा के समस्त मंडलों समेत बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रचार प्रसार का कार्य बडी ही मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। लोकसभा प्रत्याशी के द्वारा अभी तक सभी विधानसभा का दौरा किया जा चुका है। उनके पक्ष में लगातार नुक्कड़ सभाएं और डोर टू डोर सम्पर्क अभियान का दौर चल रहा है। कार्यकर्ताओं के द्वारा लाभार्थियों से जाकर मुलाकात की जा रही है और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने हेतु जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी के द्वारा प्रदान की गई। जिला मिडिया प्रभारी ने बताया कि राधेश्याम राठिया को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। युवावर्ग में मोदी जी के कार्यो को लेकर खासा उत्साह है और सभी बढचढ की वोट देने वाले हैं।

राधेश्याम राठिया को दिलाएंगे जीत- शमशेर सिंह

पुर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से राधेश्याम राठिया को जोरदार बढ़त मिलेगी। केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों से पुरा देश प्रभावित है। प्रदेश में भी सरकार बनने के बाद जिस प्रकार से रूके हुए पीएम आवास योजना को विधानसभा में स्वीकृती प्रदान की गई उससे वंचितों को लाभ मिला। इनके अलावा भी सैंकडों कार्य हैं जिससे प्रदेश का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हुआ है।

घर घर से निकलेंगे वोट देने- कामदा जोल्हे

पुर्व विधायक और भाजपा नेत्री सुश्री कामदा जोल्हे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल को लेकर युवाओं ,महिलाओं और किसानों में पुर्ण संतुष्टि का भाव है। आसन्न लोकसभा चुनाव में सारंगढ़ विधानसभा एक नया इतिहास लिखेगा और भाजपा को प्रचण्ड बढत मिलेगी। गांव गांव में केन्द्र की मोदी सरकार के प्रति विश्वसनीयता देखने को मिल रही है। सारंगढ़ में भाजपा को निश्चित तौर पर बढ़त मिलेगी।

मोदी जी के कार्यो पर वोट पडेंगे- केरा बाई मनहर

पुर्व विधायक और भाजपा नेत्री केराबाई मनहर ने कहा कि किसानों को केन्द्र की मोदी सरकार ने बहुत से तोहफे दिये हैं जिसमें सबसे बडा तोहफा किसान सम्मान निधि के रूप में है। किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को मोदी जी ने लाभांवित भी किया और सम्मानित भी किया है। उसके अलावा प्रदेश में किसानों को दो साल का बकाया बोनस के साथ साथ 3100 रूपए प्रति क्विंटल का लाभ भी प्रदेश सरकार ने किसान भाईयों को दिया है। साथ ही साथ महतारी वंदन जैसे महत्तवकांक्षी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की माताओं बहनों को मिला है।

किसानों को मोदी सरकार पर पुरा भरोसा है- डॉ. जवाहार नायक

पुर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जवाहार नायक ने कहा कि किसानों को मोदी सरकार पर पुरा भरोसा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कोई वर्ग लाभांवित हुआ है तो वह किसान भाईयों का वर्ग है। प्रदेश और राष्ट्रीय दोनो ही स्तर में किसान भाईयों को मोदी सरकार में सम्मान प्राप्त हुआ है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से राधेश्याम राठिया को किसानों का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होगा।