सरायपाली : गोपाल लहरिया
पूरा मामला महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत कोकड़ी गांव का हैं,इस गांव में पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा हैं l भिखापाली और कोकड़ी को जोड़ने वाली सड़क पर एक नाला हैं जिसमें आज तक पुल नहीं बना,पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीण और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती हैं,अस्पताल,स्कूल और सरायपाली आने-जाने में भारी दिक्क़त होती हैं,स्कूल में शिक्षक की कमी,स्कूल में अहाता की मांग,नल-जल योजना में बनी पानी टंकी में पानी सफलाई की समस्यायों से कई बार शासन-प्रशासन को भी अवगत करा चुके हैं,लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया,इसके बाद आज ग्रामीणों द्वारा कोकड़ी से सरायपाली तक पैदल मार्च निकाल कर सरायपाली एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पुल बनवाने की मांग की गई और वही ग्रामीणों ने कहा की शांति पूर्वक पैदल मार्च निकालकर अधिकारीयों को समस्याओं से अवगत किए l
ग्रामीणों का कहना है की इस बार भी हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे चुनाव बहिष्कार और चक्का जाम करने का निर्णय लेने को तैयार रहेंगे ग्रामीण l








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश