मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे मुख्य अतिथि
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 14 नवंबर 2024/जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में 15 नवंबर को सुबह 10.30 बजे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे। इस कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, कविता पाठ, नृत्य, नाटक, सामूहिक भोज एवं सम्मान आदि का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पत्रकारगणों और प्रबुद्धजनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया गया है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न