February 6, 2026

कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा में “जनजातीय गौरव पखवाड़ा ” में हुए विविध कार्यक्रम।

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : शासकीय पूर्व कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरमणि कौंध एवं प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा के मार्गदर्शन में “जनजातीय गौरव पखवाड़ा दिवस ” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा।जिसके अंतर्गत प्राप्त निर्देशों के परिपालन में प्रत्येक दिवस निर्धारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहीद विरसा मुंडा के जीवन वृत पर एवं जनजातीय गौरव शाली इतिहास उनकी कला संस्कृति को लेकर कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में निबंध विचार ,भाषण कौशल रंगोली चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रस्तुतिकरण दी एवं अपने भावनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुन्दरमणि कौंध ने कार्यकम में छात्राओं, शिक्षकों को संबोधित करते हुए जनजाति के इतिहास के संबंध में बताते हुए परख परीक्षा, एफ. एल. एन.के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित सहित शिक्षा के समग्र वातावरण बनाने में उत्साहपूर्वक कार्य करें ताकि अपेक्षित परिणाम मिल सके।कन्या शाला प्रभारी प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद विरसा मुंडा सहित जनजाति संवर्ग के योगदानों को स्मरणीय बताया। मनोज प्रधान नोडल मध्याह्न भोजन शिक्षा कार्यालय घरघोड़ा ने कहा शिक्षा के साथ विविध प्रकार के अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम से छात्राओं के मध्य विद्यालय के प्रति रोचकता एवं अनुभव प्राप्त होते हैं जिससे दक्षताएं अर्जित करने के माध्यम बनते है।इस अवसर पर शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक ने पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

शिक्षिका संकुल समन्वयक ज्योति मैडम ने पखवाड़े के दौरान विविध दिवसों पर विविध कार्यक्रम में भाग लेने हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सहित प्राचार्य शिक्षकों ने उक्त प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले छात्राओं को लेखनी पुष्पमाला से सम्मानित कर उत्साहवर्धन बढ़ाया।कार्यक्रम में पूर्णिमा साहू खुशी चौहान अंजली भारती भवानी राठिया आंचल भोए मुस्कान कुम्हार सृष्टि श्रीवास कंचन जोल्हे निधि चौहान नेहा चौहान हेमलता राठिया जश्मिता पंडा संध्या राठिया श्रुति राठिया खुशी राठिया खुशी केशरवानी आदि ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक विजय पंडा ने करते हुए शहीद विरसा मुंडा के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उनकी संगठन शैली एवं कार्य सहित जनजाति वर्ग की जीवन कला संस्कृति एवं उनकी विरासत से संबंधी इतिहास प्रस्तुत किया।इस प्रकार विरसा मुंडा की स्मृति में कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में विशेष सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं राजकीय गान के साथ हुआ।छात्राओं ने जनजातीय संस्कृति से संबंधित चित्रों को अपने नन्हे अंगुली से चित्रित किया।