सारंगढ़ । सुश्री कुलिशा मिश्रा को अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है । इस आशय का नियुक्ति पत्र महासचिव श्री केसी वेनु गोपाल ने आज जारी कर इसकी प्रति एक्स (ट्विटर) पर जारी की । गत लोकसभा चुनावों में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की कॉंग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह की पुत्री तथा इंग्लैंड के नॉटिंधम विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय क़ानून में मास्टर्स की शिक्षा प्राप्त कुलिशा पूर्व में भारतीय युवा कॉंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के रूप में संगठन में कार्य कर चुकी हैं । सुश्री कुलिशा मिश्रा के इस उपलब्धि पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना कियें है ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न