November 26, 2026

संविधान दिवस पर संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापुडीह में संविधान दिवस के अवसर पर 75 वां संविधान दिवस पर डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया गया और संविधान के उद्देशिका का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया l
इसमें प्रमुख रूप से शंकर लहरे(अध्यक्ष छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ब्लॉक सरायपाली),गोपाल लहरिया(जिला ब्यूरो प्रमुख संवाददाता),राजराहुल लहरे(सामाजिक कार्यकर्ता)ने संविधान के उद्देशियका का वाचन किया गया l

यह दिन हमारे देश के संविधान को याद करने और उसके महत्व को समझने का अवसर है।
हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
इस संविधान में 395 अनुच्छेद,8 अनुसूचियां और 22 भाग हैं।
यह संविधान हमारे देश को स्वतंत्र प्रभुसत्ता वाला समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाता है।
हमारा संविधान हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। यह हमें एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज में रहने का अवसर प्रदान करता है।
आइए हम आज संविधान दिवस के अवसर पर अपने संविधान को याद करें और उसके महत्व को समझें और अपने देश के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज बनाने में योगदान करें l