गरियाबंद जिला
गरियाबंद जिला के विकास खंड छुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अम्लोर में आज संविधान दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया।
संविधान दिवस पर ग्रामीण जन बहुत संख्या में इकट्ठा होकर अमृतसरोवर के सामने शपथ लिए की अमृत सरोवर जो स्थल में है वहां सारे ग्रामीण फलोदार वृक्ष और गार्डन जैसे सुंदरता सरोवर के पास रोपण किया ।
सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया था और जिला सीईओ से इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है ।इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरुक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्य का महत्व समझना है ।
कार्यक्रम की शुरुवात भारतीय संविधान की उद्देश से सामूहिक पाठ एवं संविधान की धाराओं को सामूहिक रूप से पड़कर किया गया l
इस अवसर पर ग्राम के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न