सरायपाली : (खबर निरीक्षण)
शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रति सहृदयता दिखाते हुए क्षेत्र के एक समाजसेवी पंकज कुमार अग्रवाल संचालक – सावित्री राइसमिल नवागढ़ ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को शाला गणवेश एवं जुते-मोजे उपहार में दिये। उल्लेखनीय है कि इस विशेष आयोजन एवं उपहार के लिए दानदाता से सम्पर्क करके उन्हें विद्यालय से जोड़ने का कार्य अमृतलाल पटेल(व्याख्याता)शा.उ.मा.वि. बिरकोल ने किया।
इस हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाईस्कूल नवागढ़ के शाला परिसर में किया गया,जिसमें शासकीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक एवं हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सावित्री राइसमिल नवागढ़ के संचालक एवं समाजसेवी पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं 92 छात्र-छात्राओं को जूते-मौजे का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल नवागढ़ के प्रभारी प्राचार्य रुपानन्द पटेल,शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रथलाल चौहान,प्रभारी प्रधान पाठक हीरालाल मानिकपुरी,मोतीचरण वैष्णव(व्याख्याता),चिन्तामणी भोई,यशवन्त पटेल एवं समस्त स्टॉफ तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी(शिक्षा विभाग)शैलेन्द्र कुमार नायक एवं दुर्वादल दीप ने दिया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न