सरायपाली : गोपाल लहरिया
आर एस इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल बगईजोर सरायपाली द्वारा फुलझर क्षेत्र के प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए लगातार तीसरा वर्ष सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान कृषि,साहित्य,कला,शिक्षा,चिकित्सा,माजसेवा,पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 25 दिसंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
चयन समिति की प्रथम बैठक में निर्णय लिया गया है कि सम्मान समारोह युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।समिति की बैठक में आर एस साहू,के आर पटेल,के आर चौधरी,पी साहू,प्रदीप गुप्ता,पटनायक,ध्रुव मालिक,ललित साहू,जयंत बारीक,धर्मेद्रनाथ राणा आर एस इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक सुरेंद्र साहू,प्राचार्य एम एम साहू उपस्थित थे।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक