सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 दिसंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना में सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 9/3 एवं आंगनबाड़ी सहायिका हेतु आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 2/1 एवं आंगनबाड़ी केंद्र 9/4 के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रकाशित अंन्नतिंम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी महिला अभ्यर्थी या आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो वे 4 दिसंबर 2024 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इन दोनों नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए की जा रही भर्ती के दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल कार्यालयीन स्तर से हुई लिपिकीय त्रुटि पर दावा आपत्ति मान्य होगा। नियत तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न