20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता– अजय सिदार पिता मनबोध उम्र 23 वर्ष साकिन देवगांव (डीपापारा) थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)
- सरिया – सरिया पुलिस को 03.12.2024 को मुखबीर की सुचना मिलती है की ग्राम अमेरी चौक तिराहा मेन रोड के पास एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा हैँ पुलिस बताये स्थान पर जाकर अवैध महुआ शराब बिकी की सुचना पर दबिश दिया जहाँ आरोपी अजय सिदार पिता मनबोध उम्र 23 वर्ष साकिन देवगांव (डीपापारा) थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जा से उसके पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी झिल्ली में रखा अवैध हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब करीबन 20 लीटर को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी अजय सिदार के विरुद्ध अप०क0-185/2024 धारा 34(2). 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया। आरोपी अजय सिदार पिता मनबोध उम्र 23 वर्ष साकिन देवगांव (डीपापारा) थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध सबुत पाये जाने से चेक लिस्ट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (1) (बी) (2) का पालन कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 03.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी स०उ०नि० टीकाराम खटकर के नेतृत्व में स०उ०नि० मोतीलाल डनसेना प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव, दिलीप साहा, नर्मदा यादव का सराहनीय योगदान रहा।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक