घरघोड़ा – “रक्त दान महादान आओ ! अपने रक्त से किसी की जान बचावें ” को ध्येय मानते हुए घरघोड़ा नगर में स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर बीस दिसंबर शुक्रवार को घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन ग्यारह बजे से चार बजे तक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें नगर सहित समीपस्थ विकासखंड सहित ग्रामीण क्षेत्रों से इस जन जागरुक लोक कल्याणकारी महाभियान से जुड़ने को अपील करते हुए विविध समाज के संवर्ग से जुड़ने की बात कही है। चूंकि स्व. अभिषेक पंडा जन मानस के मध्य लोगों के मध्य प्रिय रहे है एवं अल्पायु में ही धार्मिक सामाजिक सह राष्ट्रीय राजनीतिक विचारधार के साथ मिलकर कार्य किया। बीस दिसंबर को आयोजित विशाल रक्त दान शिविर को सफल बनाने की अपील मो. शकील अहमद डॉ . राजेश पटेल रितेश शर्मा विजय डनसेना मनोज निषाद यश सिन्हा रोशन महंत धनेश्वर शर्मा अजय पंडा विनायक गोलू हलवाई विवेक पंडा आदि ने सामूहिक रूप अपील की है। उक्त रक्त दान शिविर में शालाओं में संचालित एन. सी .सी. राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के युवाओं प्रभारियों सहित बुद्धिजीवी संवर्ग से भी जन जागरण के महाअभियान से स्वस्फूर्त रूप से भाग लेने की अपील आयोजक ने की है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न