सरायपाली : गोपाल लहरिया
शासन के आदेशानुसार पूर्व व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों को बुक वाइंडिंग एवं जिल्द चढ़ाने के साथ ही प्रिंटिंग प्रेस दिखाने एवं सिखाने के लिए सरायपाली भ्रमण हेतु लिया गया l
जहां पर सरायपाली में पंकज फ्लेक्स और ऑफसेट के संयोजक भोजराज नायक के द्वारा बुक की वाइंडिंग कैसे की जाती है इसके बारे में बताते हुए एक फटे पुराने बुक का वाइंडिंग किया गया जिससे बच्चों ने उस बुक बाइंडिंग की प्रक्रिया को समझा और विद्यालय में आकर सभी बच्चों को बताया गया।
वहा पर प्रिंटिंग का कार्य कैसे किया जाता है और शादी कार्ड कैसे छापा जाता है आदि की जानकारी दी गई।इस परिपेक्ष में स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल द्वारा भी इस बुक बाइंडिंग की प्रक्रिया को समझा एवं इससे होने वाले कमाई एवं व्यापार के बारे में बताया उन्होंने बताया कि एक वाइंडिंग के लिए 100 से 150 रुपया लिया जाता है,तो इस प्रकार से रोजगार की एक आजीविका का साधन भी बन सकता है।

More Stories
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान