सारंगढ़ । धान खरीदी केन्द्रों में बढ़ते हुए धान आवक के दबाव को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर एक टीम गठित की गई । जो राइस मिलर्स में जाकर छापामार कार्यवाही करेंगे । इसी कड़ी में बरमकेला क्षेत्र के जय भवानी राइस मिल ग्राम बोंदा विकासखंड बरमकेला फर्म के प्रोपराइटर जय प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया है । उक्त राइस मिल के भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान 23636.80 qtl और चावल 1385 क्विंटल की जप्ती , बी -1 register प्रस्तुत ना किए जाने के कारण बनायी गई । वहीं दूसरी ओर गोपाल राइस मिल, नपं बरमकेला का औचक निरीक्षण किया गया है । उक्त राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 913 क्विंटल धान का स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाया। जांच समय मिल स्वामी गोपाल अग्रवाल द्वारा बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत ना किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान 25402 क्विंटल और चावल 1513 क्विंटल को जप्त किया गया । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा बनाए गए टीम जिस में प्रखर चंद्राकर एसडीएम , चितरंजन सिंह जिला खाद्य अधिकारी , शनि पैकरा तहसीलदार , अनिकेत साहू सर डिप्टी कलेक्टर की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई जिससे राइस मिलर्स सक़ते में आ गये है ।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान