ग्राम नगरदा विकास खंड बिलायगढ़ में दिनांक 16.12.2024 को अस्पृश्यता निवारणार्थ एवं सद्भावना शिविर जिला प्रशासन आदिवासी विकास जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वाधान में आयोजित की गई। सामाजिक समरसता एवं सद्भावना शिविर में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों एवं कलेक्टर महोदय अधिकारियों द्वारा संत गुरु घासीदास,बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलितकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तत्पश्चात राजकीय, स्वागत गीत पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं पंथी नृत्य प्रस्तुति की गई उसके पश्चात अतिथियों द्वारा उद्बोधन किया गया इसी कड़ी में श्री सुभाष जालान जी ने अपने उद्बोधन में बताए की शासन प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए।

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू द्वारा शिविर के संबंध में जनसमूह को संबंधित कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और सामाजिक समरसता एवं सद्भावना शिविर के तहत आदिवासी विकास विभाग द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है सभी को भोजन करने की अपील की गई। पुलिस विभाग के अधिकारी द्वारा अत्याचार निवारण के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बद्रीश सुखदेवे द्वारा सामाजिक समरसता के संबंध में जन समूह को संबोधित किये और बताया गया कि सभी मानव समाज भेदभाव न करते हुए भाईचारा एकता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की गई एवं समाज में विकास हेतु विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित होती है जिसकी सभी लाभ उठाए। धरती आबा के तहत जनजातिय ग्रामों का चिन्ह्यांकन की गई है उक्त ग्रामों में विकास हेतु समुचित कदम उठाने और समुचित लाभ उठाने की अपील गई अंत में सभी जन समूह को एवं अतिथियों को भोजन करने आमंत्रित किया गया अंत में अतिथियों, अधिकारी कर्मचारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाले छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र से श्री बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त द्वारा सम्मानित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा आभार किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समापन की गई।अंत में सभी एक साथ भोजन किए। उक्त कार्यक्रम में श्री हरिशंकर चौहान परियोजना निदेशक, डॉ वर्षा बंसल एसडीएम बिलाईगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल पी पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेंद्र ठाकुर, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री विनय तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एफ आर निराला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़ श्री प्रतीक प्रधान, श्रीमती संजू पटेल सहायक परियोजना अधिकारी सारंगढ़, तहसीलदार बिलाईगढ़ श्री कमलेश्वर सिदार, विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री भारती एवम विद्यालय के समस्त स्टाफ, विकासखंड प्रभारी आदिवासी विकास सारंगढ़ श्री विमल कुमार अजगल्ले, बरमकेला से श्री गिरीवर नायक, बिलाईगढ़ से श्री सालिकराम जायसी, समस्त छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत नगरदा के सरपंच श्री धनीराम बंजारे, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, ग्रामवासी, छात्र छात्राएं आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए। मंच संचालन डॉ आर बी तिवारी और अमित पटेल के द्वारा किया गया।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा