महासमुंद : खबर निरीक्षण
बाबा गुरु घासीदास जी की शोभा यात्रा/जयंती समारोह का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज दिनांक 18 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर 2024 तक यह जयंती समारोह पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर गांव में जहा सतनामी समाज के लोग निवास करते है उस गांव बाबा गुरु घासीदास जी का जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा l
बाबा गुरू घासीदास का जन्म 18 दिसम्बर सन् 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में एक गरीब और साधारण परिवार में पैदा हुए थे।
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया जिसका असर आज तक पूरे संत-समाज पर दिखाई पड रहा है,उनकी जयंती हर साल पूरे छत्तीसगढ़ में 18 दिसम्बर को मनाया जाता है।
शिक्षाएँ और विश्वास बाबा गुरु घासीदास के अनुयायी जिन्हें सतनामी समाज के नाम से जाना जाता है,उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं l
बाबा गुरु घासीदास जी के सात प्रमुख शिक्षाए हैं-
1,सतनाम पर विश्वास रखना l
2, जाति-पाति के प्रपंच में नहीं पड़ना l
3,जीव हत्या नहीं करना l
4,मांसाहार नही करना l
5,चोरी,जुआ से दूर रहना l
6,नशा सेवन नहीं करना l
7,व्यभिचार नही करना l
बाबा गुरु घासीदास जी ने जातिवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य भर में यात्राए की है l
ऐसा माना जाता है कि यह सतनामी समाज में पूजा करने,सत्य की खोज करने और समाज के लिए अच्छा करने की प्रेरणा जगाता है ।
बाबा गुरु घासीदास ने जाति-जाति के भेदभाव के खिलाफ प्रचार किया और अपने अनुयायियों से सभी व्यक्तियों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने का आग्रह किया l
शिक्षाएँ और विश्वास बाबा गुरु घासीदास के अनुयायी जिन्हें सतनामी समाज के नाम से जाना जाता है,उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न