सरायपाली : गोपाल लहरिया
बाबा गुरु घासीदास जी की शोभा यात्रा/जयंती समारोह का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज दिनांक 18 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर 2024 तक यह जयंती/शोभा यात्रा का कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर गांव में जहा सतनामी समाज के लोग निवास करते है उस गांव में बाबा गुरु घासीदास जी का जयंती/शोभा यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा l
बाबा गुरू घासीदास का जन्म 18 दिसम्बर सन् 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में एक गरीब और साधारण परिवार में पैदा हुए थे।
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया जिसका असर आज तक पूरे संत-समाज पर दिखाई पड रहा है,उनकी जयंती हर साल पूरे छत्तीसगढ़ में 18 दिसम्बर को मनाया जाता है।
इस 18 दिसम्बर बाबा गुरु घासीदास के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सरायपाली विधान सभा से 15 किलोमीटर दूर ग्राम कापुडीह के स्वेत खांभ में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l
ध्वजा रोहण पश्चात प्रसाद के रूप में खीर,पुड़ी,केला,सेव का वितरण किया गया l
इस ध्वजा रोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुजारी नंदलाल लहरे,पुरुषोत्तम लहरे,मनीष लहरे,बृंदावन खुटे,राहुल लहरे,चंदवा मामा, कृपाराम खुटे,देव खूटे(बालपुरीहा), पारस लहरे,पालेश्वर लहरे,शिवम लहरे,प्रिंस लहरे,जयप्रकाश लहरे,मितेश और महिलाएं/माताएं अधिक संख्या में उपस्थित थे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न