घरघोड़ा: शासन के दिशा निर्देश पर छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके तारतम्य में कन्या संकुल घरघोड़ा द्वारा प्राथमिक शाला कसैया समीपस्थ खेल प्रांगण में गांव के गणमान्य नागरिकों शिक्षकों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राजकीय गीत के साथ एवं उपस्थित अतिथियों के मध्य संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यकम को संकुल शैक्षिक समन्वयक ज्योति खलखो प्रधान पाठक मनीष बोहिदार प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल की महत्ता की जानकारी छात्र छात्राओं को दी।सुख सिंह राठिया अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति उद्धव बारीक ग्राम वयोवृद्ध नागरिक देवनाथ राठिया हीरा लाल भोई भरतो गुप्ता केशव गुप्ता राधा भुईयां वेदराम राठिया गीता राठिया कुंतिला भोए आदि ने अपने ग्राम में छात्र छात्राओं सहित बृहद जन समूह को अपने पास पाकर खुशियां जाहिर करते हुए खेल प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामना प्रदान की।संकुल प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा ने सामूहिक रूप से संकुल खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने की जिम्मेदारी तय करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने की अपेक्षा जाहिर की।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक संवर्ग के दौड़ प्रतियोगिता से फीता काटकर एवं श्री फल समर्पित कर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया गया।त्रि दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा में प्राथमिक शाला कोगनारा प्राथमिक माध्यमिक खंड चारभांटा बालक प्राथमिक शाला घरघोड़ा माध्यमिक शाला कन्या घरघोड़ा प्राथमिक माध्यमिक खंड अंग्रेजी शाला (अ. जा.) मोहल्ला बनखेता आदि विद्यालय शामिल हैं।उक्त प्रतिस्पर्धा 21 दिसंबर को पुरुस्कार वितरण के साथ समापन होगा।संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन