नगरवासियों ने एकत्र होकर दी श्रद्धांजलि ।
घरघोड़ा : स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. अभिषेक पंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में परिवार सहित नगर के समस्त सामाजिक राजनीतिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी बंधु , पत्रकार संघ ,श्री श्याम समिति के पदाधिकारी कर्मचारी गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी आदि संस्था समूह के लोग शामिल रहे।

रक्तदान शिविर प्रारंभ से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरण किया गया। जिसमें फल बिस्कुट जूस मीठा शामिल किया गया। अपने प्रिय स्व.अभिषेक पंडा के प्रति नगरवासियों में रक्त दान करने को लेकर लोगों में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखा गया।धर्म जाती संस्कृति, दल से ऊपर उठकर रक्त दान करने में नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोगों ने अपनी सहभागिता निभायी।आयोजक ने समस्त रक्त दान दाताओं के प्रति समस्त संवर्ग के लोगों के प्रति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सकों कर्मचारियों के प्रति नगर वासियों के प्रति आभार जताया है एवं आगामी अवसर पर रक्त दान दाताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जावेगा।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद