सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंन्द्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी के प्रभारी प्रधान पाठक सिल्विया बाग द्वारा बच्चों को नेता भोज कराया गया,जिसमें बच्चों को दाल,चावल,पूड़ी,आलू मटर गोभी की सब्जी,सलाद,पापड़,हलवा दिया गया।
जिससे बच्चे गदगद हो गए ज्ञात हो कि बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एवं विशेष अवसरों पर नेवता भोज का आयोजन हमारे विकासखंड के सभी विद्यालयों में किया जा रहा है l
इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नेवता भोज का आयोजन किया गया,इसके सफल संचालन में सहायक शिक्षक रुपेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न