सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खंड में उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत शासकीय संजय निकुंज रोपणि,किसड़ी में सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप मे व्याख्यान हेतु डॉ.ओकेश चंद्राकर(सहायक प्राध्यापक उद्यानिकी)एवं डॉ.मुकेश सेठ(सहायक प्राध्यापक कृषि अर्थशास्त्र)द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया l
डॉ.ओकेश चंद्राकर द्वारा प्याज की खेती में समस्या एवं निदान,फलदार पौधों में प्रवर्धन तथा सब्जियों की खेती में नर्सरी प्रबंधन विषय पर व्याख्यान प्रदान किया गया l
डॉ.मुकेश सेठ द्वारा सब्जियों की खेती में खर्च प्रबंधन,फलों की खेती में खर्च एवं लाभ का आंकलन,सब्जियों एवं फलों बाजार दर आदि विषयों पर कृषकों के साथ चर्चा किया गया l
कृषकों को भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर(महासमुंद)का भ्रमण कराया गया जहां वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.सतीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन के बाद फार्म मनेजर कमल कांत लोधी द्वारा पूरे फार्म का भ्रमण कराया गया,जहां कृषकों को आम,कटहल,नींबू,तथा चीकू के फलौद्यान का भ्रमण कराकर पौधों में आने वाले समस्या तथा निदान एवं प्रसारण की विधियों के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया जिसमें अजोला उत्पादन,बटेर पालन,मुर्गी पालन यूनिट का भ्रमण कराया गया,उसके पश्चात शासकीय संजय निकुंज बम्हनी(महासमुंद)उद्यानिकी रोपणि का भ्रमण कराया गया जहां पालक बीजोत्पादन के संदर्भ में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एस.पी.ध्रुवंशी द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराई गई और अम्मा ऑयल पांम नर्सरी तेलीबांधा(बागबाहरा)का भ्रमण कृषकों को कराया गया जहां ऑयल पांम की खेती से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान किया गया l
अंत में शासकीय संजय निकुंज रोपणि,किसड़ी,विकास खंड सरायपाली में सहायक संचालक उद्यान जिला महासमुंद एवं पायल साव द्वारा कृषकों से प्रशिक्षण एवं प्राप्त जानकारियों का फीड बैक लेकर कृषकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया l
पूरा सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रभारी उद्यान अधीक्षक गुरुदत्त यदु एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी लाभेंद्र सिंह के माध्यम से संपन्न कराया गया l








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद