May 9, 2026

मसीही समाज द्वारा क्रिसमस पर्व पर निकाली गई भव्य रैली

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

सराईपाली मसीही समाज द्वारा दिनांक 23.12.2024 को रात्रि समय में क्रिसमस पर्व पर झिलमिला स्थित मेनोनॉइट चर्च से प्रभु की स्तुति करते हुए सराईपाली नगर भ्रमण किया गया,गाजे बाजे के साथ मसीही समाज के युवा बच्चे बुजुर्ग सभी ने प्रभु की प्रार्थना की एवं ख़ुशहाली की दुआ माँगी और साथ ही साथ सराईपाली मसीही समाज द्वारा शहर के हृदय स्थल जयस्तम्भ चौक पर संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल का माला पहना कर शाल भेंट कर स्वागत किया गया l
अग्रवाल द्वारा भी मसीही समाज के लोगो को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दिया गया एवं मसीही समाज द्वारा सामाजिक कार्य के लिए प्रखर अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l