बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मेला से लौट रहे एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 8 वर्षीय बच्चे को चोट लग गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। लेकिन आरोपियों को पकड़ पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही थी जिसके बाद हमने खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया और पुलिस खबर के बाद हरकत में आई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपियों का नाम रामकुमार यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 32 साल साकिन सलौनीखुर्द और रविकुमार यादव पिता स्व.सुदर्शन यादव उम्र 27 साकिन सलौनीखुर्द है जबकि इनके साथ दो नाबालिक भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सरसींवा निवासी एक परिवार कार में सवार होकर देवसागर मेला से अपने घर जा रहे थे तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर उन पर ईंट, पत्थर, और डंडे से हमला कर दिया था। इस हमले में 8 वर्षीय बच्चे को चोट लग गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ धारा 294,323,34, 341 और 427 के तहत केस दर्ज कर बदमाशें की तलाश में जुट गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत भार्गव, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, मिथलेश राय समेत थाना के सभी स्टाप का विशेष योगदान रहा ।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान